मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अश्लील विज्ञापनों का सहारा लेना गलत  Search similar articles
मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने व्यवस्था दी है कि कंडोम की बिक्री के लिए अश्लील विज्ञापन का सहारा नहीं लिया जा सकता।

मुख्य न्यायाधीश एके गांगुली और न्यायमूर्ति पी ज्योतिमणि की खंडपीठ ने एक जनहित याचिका पर यह व्यवस्था दी।

शहर के एक व्यवसायी सी. रविकुमार ने कंडोम के पैकेटों एवं उसके विज्ञापन में अश्लील चित्रों पर प्रतिबंध लगाए जाने के लिए न्यायालय में यह जनहित याचिका दायर की थी।

रविकुमार का कहना था कि अश्लील चित्रों से कंडोम के बारे में गलत धारणा पैदा होती है, जबकि वह एक चिकित्सीय उत्पाद है न कि यौन इच्छा पैदा करने वाला उत्पाद।

खंडपीठ ने आदेश दिया कि सभी विपणन गतिविधियाँ भारतीय विज्ञापन मानक परिषद से प्रमाणित होनी चाहिए। अदालत ने कहा कि अनुच्छेद 19 के तहत व्यापार करने का जो अधिकार प्रदान किया गया है, उसमें यह भी प्रावधान है कि शालीनता एवं नैतिकता के लिए ऐसे अधिकार पर तर्कसंगत प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है।

खंडपीठ ने कहा कि शालीनता एवं नैतिकता के मापदंड तय करना अदालत के लिए मुश्किल है, ऐसे में परिषद ही यह काम बेहतर ढंग से कर सकती है।
और भी
सीआरपीएफ मुख्यालय पर ग्रेनेड हमला
रूस प्रतिनिधिमंडल कुंडनकुलम पहुँचा
वामदलों से संबंधों पर असर नहीं-करुणानिधि
राजकुमार संतोषी को अतिरिक्त सुरक्षा
लोनी में हिंसक झड़प
सांसद पाटिल को शिवसेना ने निकाला