मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
रूस प्रतिनिधिमंडल कुंडनकुलम पहुँचा  Search similar articles
भारत और रूस के वरिष्ठ अधिकारियों की संयुक्त समिति ने रूसी परमाणु संयंत्रों की दो इकाइयों की प्रगति पर चर्चा करने के लिए मुलाकात की। रूसी परमाणु संयंत्र निर्माण के अग्रिम चरण में हैं।

रूसी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व इवान कामेन्सकिह तथा भारतीय पक्ष का नेतृत्व भारतीय परमाणु ऊर्जा निगम लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने किया।

सूत्रों ने बताया कि पहले समझा जा रहा था कि रूसी प्रतिनिधिमंडल 30 जुलाई को भारत पहुँचेगा। हालाँकि कुछ घरेलू कारणों के चलते कार्यक्रम में बदलाव किया गया।

दो दिन की भारत यात्रा पर आए सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में एटमस्ट्राय एक्सपोर्ट्स के शीर्ष अधिकारी शामिल हैं जो परमाणु कारोबार से जुड़ी हुई है।

रूस ने पिछले साल कुंडनकुलम में एक एक हजार मेगावाट की क्षमता वाले आठ और रिएक्टरों की स्थापना के लिए भारत के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे लेकिन भारत के 45 सदस्यीय परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह से छूट तथा अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी से मंजूरी नहीं हासिल कर पाने के कारण वह इस पर आगे नहीं बढ़ पाया था।
और भी
वामदलों से संबंधों पर असर नहीं-करुणानिधि
राजकुमार संतोषी को अतिरिक्त सुरक्षा
लोनी में हिंसक झड़प
सांसद पाटिल को शिवसेना ने निकाला
डाकघरों में मिलने लगे राखी के लिफाफे
राजकुमार संतोषी को लकड़ावाला की धमकी