मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
पश्चिम बंगाल में बिजली संकट बरकरार  Search similar articles
पश्चिम बंगाल में अचानक बिजली की भारी कमी हो गई और यह व्यस्त समय में 200 से 250 मेगावाट तक गिर गई।

पश्चिम बंगाल राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के एक प्रवक्ता ने बताया तकनीकी खराबी तथा कोयले की कमी के कारण कई इकाईयों के ठप पड़ जाने से ही स्थिति खराब बनी हुई है।

सीईएससी वितरण क्षेत्र में 1 हजार मेगावॉट बिजली की कमी के चलते बिजली की आपूर्ति गिरकर 200 से 250 मेगावट तक पहुँच गई। कोलाघाट ऊर्जा संयंत्र अपनी क्षमता के 70 प्रतिशत ही बिजली का उत्पादन कर पाया जबकि दुर्गापुर परियोजना की एक इकाई 300 मेगावाट बंडेल की एक इकाई 250 मेगावाट तथा संतालडीह की एक इकाई 250 मेगावाट बिजली का उत्पादन पहले से ही कम कर रहा है।

पश्चिम बंगाल राज्य विधुत वितरण कंपनी लिमिटेड के अधिकारियों के मुताबिक कई विद्युत संयंत्र इकाईयाँ अपनी क्षमता के कम बिजली का उत्पादन कर रही है।
और भी
वामदलों से संबंधों पर असर नहीं-करुणानिधि
राजकुमार संतोषी को अतिरिक्त सुरक्षा
लोनी में हिंसक झड़प
सांसद पाटिल को शिवसेना ने निकाला
डाकघरों में मिलने लगे राखी के लिफाफे
राजकुमार संतोषी को लकड़ावाला की धमकी