मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अनवर खाँ पेश करेंगे सुफियाना कलाम  Search similar articles
राजस्थान के सीमावर्ती बाड़मेर जिले का अन्तरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक गायक अनवर खाँ वहिया निर्देशक केतन मेहता की फिल्म में सुफियाना कलाम पेश करेंगे।

थार मरुस्थल की परम्परागत लोक गायकी को अपनी जादुई आवाज विदेशों तक पहुँचा चुके 45 वर्षीय अनवर खाँ केतन मेहता निर्देशित फिल्म 'कलर ऑफ फैशन' में मशहूर गायक कैलाश खेर के साथ सुफियाना कलाम पेश प्रस्तुत करेगें।

अनवर खाँ ने बताया कि इस रोमांटिक सूफी कलाम के बोल है 'जगा दे जगा दे मेरे मन के चोर' इसे फिल्म के हीरो रणदीप हुड्डा तथा नायिका नदंना सेन पर फिल्माया गया है। अनवर को कुछ अन्य फिल्मों में भी गाने के निमंत्रण मिले है।

पाकिस्तान के मशहूर गायक नुसरत फतह अली सहित कई गायक हिन्दी फिल्मों में सुफियाना कलाम पेश कर चुके है। अनवर खाँ का कहना है कि अब सुफियाना कलाम ने फिल्म उद्योग का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है।
और भी
अमरनाथ दर्शन के लिए 21वाँ जत्था रवाना
मप्र विधानसभा में तीसरे दिन भी हंगामा
पश्चिम बंगाल में बस हड़ताल वापस
सामूहिक झगड़े में दो की मौत,47 घायल
फैसले के विरुद्ध मत देंगे-जयप्रकाश
फिल्म अभिनेत्री सोहा अली खान की अपील