मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अमरनाथ दर्शन के लिए 21वाँ जत्था रवाना  Search similar articles
दिल के दौरे से एक श्रद्धालु की मृत्यु
पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए 870 तीर्थयात्रियों का एक जत्था रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि इस जत्थे में 208 महिलाएँ और 26 बच्चे भी शामिल हैं। जत्था आज सुबह 5 बजे भगवती नगर स्थित आधार शि‍वि‍र से आगे बढ़ा।

इस वर्ष 17 जून से अमरनाथ यात्रा आरंभ होने के बाद से मौजूदा 21वें जत्थे समेत देशभर से कुल 45 हजार 513 यात्री पवित्र गुफा के दर्शन के लिए आए हैं।

श्रीनगर से मिल रही खबरों में कहा गया है कि पिछले माह यात्रा शुरू होने से अब तक करीब साढे़ 4 लाख श्रद्धालु पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन कर चुके हैं।

श्रद्धालु का निधन- दक्षिण कश्मीर में अमरनाथ गुफा मंदिर के पास 62 वर्षीय एक श्रद्धालु का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इस घटना के बाद मरने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 46 पहुँच गई है।

अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मंगलवार शाम अनंतनाग जिले में मंदिर के नजदीक दिल का दौरा पड़ने से एसआर थामस नामक श्रद्धालु की मृत्यु हो गई। वह मध्यप्रदेश का रहने वाला था।

17 जून से शुरू हुई वार्षिक अमरनाथ यात्रा में अब तक 43 श्रद्धालुओं की मृत्यु हो चुकी है। इसके अलावा एक दुकानदार एक पुलिसकर्मी तथा एक अन्य की दुर्घटना में मृत्यु हुई है।
और भी
मप्र विधानसभा में तीसरे दिन भी हंगामा
पश्चिम बंगाल में बस हड़ताल वापस
सामूहिक झगड़े में दो की मौत,47 घायल
फैसले के विरुद्ध मत देंगे-जयप्रकाश
फिल्म अभिनेत्री सोहा अली खान की अपील
आतंकियों के दो ठिकाने ध्वस्त