मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
चिंकारा मामले में महाराष्ट्र के मंत्री का इस्तीफा  Search similar articles
महाराष्ट्र के परिवहन और आदिवासी कल्याण मंत्री धरमराव बाबा अतरम ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन पर पुणे जिले के बारामती में लुप्त प्रजाति के चिंकारा को मारने का आरोप है।

सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सदस्य अतरम ने मुख्यमंत्री विलासराव देशमुश को सोमवार को अपना त्याग-पत्र सौंप दिया। पुणे जिले की बारामती तहसील पार्टी प्रमुख शरद पवार का निर्वाचन क्षेत्र भी है।

अतरम के त्याग-पत्र के बाद पुणे और गढ़चिरौली स्थित उनके आवासों पर वन विभाग के अधिकारियों ने छापा मारा। अतरम के आवासों से चिंकारा के अधजले बाल और कुछ अन्य जानवरों की हड्डियाँ बरामद हुईं।

इलाके के ग्रामीणों को संदेह था कि लुप्त होते चिंकारा हिरण के शिकार में अतरम शामिल है। वन विभाग के अधिकारियों ने वन्यजीव संरक्षण के तहत मामला दर्ज किया है और इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। छापे की कार्रवाई जारी है और मंत्री की कार को जब्त कर लिया गया है।
और भी
सड़क दुर्घटना में सात लोग मरे
चार हजार तीर्थयात्री अमरनाथ रवाना
अपने ही घर में नाकाम रहे आजाद
जम्मू-कश्मीर:अतिरिक्त महाधिवक्ता का इस्तीफा
सिसौली हिंसा में शामिल नहीं थे टिकैत
मप्र को गुजरात नहीं बनने देंगे-दिग्गी