मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सड़क दुर्घटना में सात लोग मरे  Search similar articles
बिहार के नालंदा जिला अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 30-ए पर निर्माणाधीन हरनौत रेलवे कोच फैक्टरी के समीप सोमवार को सुबह एक निजी मिनी बस के खड्‍ड में गिर जाने से सात लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 15 अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हरनौत थाना क्षेत्र के गोनामा से नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ आ रही उक्त बस हरनौत रेलवे कोच फैक्टरी के समीप सड़क किनारे एक खड्‍ड में गिर गई, जिससे सात लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि इस दुर्घटना में 15 अन्य लोग घायल हो गए।
और भी
चार हजार तीर्थयात्री अमरनाथ रवाना
अपने ही घर में नाकाम रहे आजाद
जम्मू-कश्मीर:अतिरिक्त महाधिवक्ता का इस्तीफा
सिसौली हिंसा में शामिल नहीं थे टिकैत
मप्र को गुजरात नहीं बनने देंगे-दिग्गी  
मराठी सम्मेलन को लेकर भड़के ठाकरे