दक्षिण कश्मीर स्थित पवित्र गुफा मंदिर अमरनाथ के लिए सालाना तीर्थयात्रा को भारी बारिश के कारण एक दिन के लिये स्थगित किए जाने के बाद सोमवार को लगभग चार हजार तीर्थयात्रियों का जत्था दक्षिण कश्मीर से रवाना हुआ।
अनंतनाग जिले के नुनवान आधार शिविर से तीन हजार 326 तीर्थयात्रियों का जत्था पवित्र गुफा मंदिर के लिये आगे बढ़ा। गंदबेरबल जिले के बालटाल आधार शिविर से 665 सदस्यों का एक अन्य जत्था रवाना हुआ।
भारी बारिश के बाद फिसलन होने से रविवार को लगभग 10 हजार तीर्थयात्री विभिन्न स्थानों पर फँस गए थे। बालटाल आधार शिविर में आठ हजार तीर्थयात्री रुके हुए हैं।
बादल छाए रहने और हल्की बूँदाबाँदी के कारण सावधानी बरतते हुए सोमवार सुबह केवल 665 तीर्थयात्रियों को जाने की अनुमति दी गई।
|