मुजफ्फरनगर के एक आश्रम में पढ़ाने वाली दो अध्यापिकाओं के आपस में समलैंगिक विवाह करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोनों लड़कियों ने आश्रम छोड़ दिया है और शहर में ही एक मकान में वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रही हैं।
जिला पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के जालौन जिला निवासी नवीन झा ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत दी है कि उनकी लड़की सोनिया झा दो साल पहले केशवपुरी स्थित एक महिला आश्रम में बतौर शिक्षक नियुक्त हुई थी।
इसी आश्रम में वह एक अन्य लड़की कविता के संपर्क में आई और दोनों में घनिष्ठता इतनी बढ़ गई कि उन्होंने आपस में ही शादी रचा ली। इसके बाद दोनों अलग मकान में रहने लगे।
नवीन झा ने आरोप लगाया है कि जब वे यहाँ आकर अपनी लड़की सोनिया से मिलना चाहा तो उन्हें मिलने नहीं दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कविता के चाचा चिरंजीलाल तांत्रिक हैं।
सोनिया के परिजनों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत कर अपनी लड़की को मुक्त कराने का आग्रह किया है। कविता और सोनिया शहर के थाना सिविल लाइन्स क्षेत्र में रह रही है। |