मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कांग्रेस सपा को 50 सीट देने को राजी  Search similar articles
आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच हालाँकि औपचारिक तालमेल होना बाकी है, लेकिन उत्तरप्रदेश में कोई ऐसा समझौता होने पर प्रारंभिक आकलन में कांग्रेस सपा को 50 सीटे देने के लिए तैयार है।

इस सप्ताह के प्रारम्भ में नई दिल्ली में हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में यह पाया गया कि उत्तरप्रदेश में 80 लोकसभा सीटों में से एक बड़ा हिस्सा मुलायमसिंह यादव के नेतृत्व वाली सपा को दिया जाना चाहिए।

बैठक में कांग्रेस महासचिव और उत्तरप्रदेश के प्रभारी दिग्विजयसिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता प्रमोद तिवारी और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सलमान खुर्शीद समेत अन्य बड़े नेताओं ने हिस्सा लिया था।

कांग्रेस के उच्चपदस्थ सूत्रों के अनुसार पार्टी को उत्तरप्रदेश में अपनी स्थिति का पता है और वह सपा को 50 सीटे देने के लिए राजी हो जाएगी। सपा के पास इस समय उत्तरप्रदेश में लोकसभा की 39 सीटे हैं।
और भी
भगवान ने दिए भक्तों को दर्शन
आतंकियों से मुठभेड़, पाँच जवान शहीद
ऑटो चालक ने यूरो से भरा बैग लौटाया
इंदौर में तनाव, शहरभर में कर्फ्यू
बस पेड़ से टकराई, 19 की मौत
गोमती को स्वच्छ बनाने का आह्वान