मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
आतंकियों से मुठभेड़, पाँच जवान शहीद  Search similar articles
जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के समीप सेना की आतंकवादियों से जारी मुठभेड़ में शुक्रवार को पाँच जवान शहीद हो गए और एक आतंकवादी मारा गया।

सेना सूत्रों ने बताया नियंत्रण रेखा के नजदीक केरान सेक्टर के पथारी बेहाक में पाँच जवान मारे गए। सुरक्षा बल इलाके की तलाशी ले रहे हैं। बुधवार को यहाँ मुठभेड़ में छह आतंकवादी मारे गए थे।

शुक्रवार को भी एक आतंकवादी ढेर हो गया। सूत्रों के मुताबिक दो जवान घायल हो गए हैं और उन्हें वहाँ से हटाया गया है।

उल्लेखनीय है कि सेना ने नियंत्रण रेखा के समीप कुपवाड़ा जिले में 29 जून को आतंकवादियों के खिलाफ तलाशी अभियान शुरू किया था। अभियान के दौरान अभी तक 12 आतंकवादी मारे जा चुके हैं। फिलहाल अभियान जारी है।
और भी
ऑटो चालक ने यूरो से भरा बैग लौटाया
इंदौर में तनाव, शहरभर में कर्फ्यू
बस पेड़ से टकराई, 19 की मौत
गोमती को स्वच्छ बनाने का आह्वान
1993 बम विस्फोट:सिद्धीकी की अर्जी खारिज
जनता के बीच पहुँचेंगे जगन्नाथ