मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
ऑटो चालक ने यूरो से भरा बैग लौटाया  Search similar articles
पुड्डुचेरी में एक ऑटो रिक्शा चालक ने विदेशी यात्रियों द्वारा भूलवश उसके ऑटो में छोड़ा गया 3 लाख रुपए मूल्य की विदेशी मुद्रा (यूरो) से भरा बैग पुलिस को सौंपकर ईमानदारी का परिचय दिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार दो विदेशियों ने गणेश मंदिर से ओपल्लम तक जाने के लिए 49 वर्षीय रामलिंगम का ऑटो किराए पर लिया।

जब रामलिंगम वापस स्टैंड पर लौटा तो उसने देखा कि यात्री अपना बैग सीट पर ही छोड़ गए हैं, वह तत्काल पुलिस मुख्यालय गया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी श्रीकांत को यह बैग सौंप दिया।

जब दोनों विदेशी यात्री अपने बैग को ढूँढते पुलिस मुख्यालय पहुँचे तो श्रीकांत ने उन्हें बैग लौटा दिया। इतना ही नहीं जब यात्री रामलिंगम को उसकी ईमानदारी के लिए पुरस्कार देने लगे तो उसने पुरस्कार लेने से भी मना कर दिया।

इससे पहले भी कई मौकों पर रामलिंगम यात्रियों द्वारा उसकी गाड़ी में छोड़े गए कैमरे,मोबाइल आदि सामान उनके मालिकों को लौटा चुका है।
और भी
इंदौर में स्थिति अभी भी तनावपूर्ण
बस पेड़ से टकराई, 19 की मौत
गोमती को स्वच्छ बनाने का आह्वान
1993 बम विस्फोट:सिद्धीकी की अर्जी खारिज
जनता के बीच पहुँचेंगे जगन्नाथ
विशिष्ट प्रकार की कुरान प्रदर्शित होगी