पर्वतीय राज्य उत्तराखंड के नैनीताल जिले के गडप्पू इलाके में गुरुवार को यात्रियों से भरी एक बस पेड़ से टकरा गई। हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई। 29 अन्य घायल हो गए।
पिछले चौबीस घंटों में राज्य में यह तीसरी बस दुर्घटना है। बुधवार को एक बस के भागीरथी में गिर जाने से 15 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई और 20 अन्य घायल हो गए, जबकि एक अन्य बस के पलट जाने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और बीस अन्य घायल हो गए थे।
नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जीएस मोरतोलिया ने बताया हल्द्वानी से काशीपुर जा रही बस में करीब 48 यात्री सवार थे। चालक के बस पर से नियंत्रण खोने से हादसा हुआ।
15 यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चार अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। चार बच्चों को खरोंच तक नहीं आई।
|