उत्तरप्रदेश के पुलिस महानिदेशक विक्रमसिंह ने गोमती नदी को स्वच्छ बनाने के लिए लखनऊ में नियुक्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वेच्छा से श्रमदान करने के लिए आह्वान किया है।
पुलिस महानिदेशक ने समस्त अपर पुलिस महानिदेशक, महानिरीक्षक, उपमहानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सेनानायक 32 वीं वाहिनी तथा 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ को पत्र भेजकर अपेक्षा की गई है कि वे गोमती नदी को स्वच्छ बनाने जैसे पुनीत कार्यक्रम में स्वेच्छा से भाग लेकर पुलिस की छवि को अच्छा बनाने में अपना योगदान करेंगे।
उन्होंने कहा कि जो अधिकारी, कर्मचारी इस कार्यक्रम में स्वेच्छा से श्रमदान देना चाहते हों, वे 5 जुलाई को प्रातः 8.00 बजे शहीद स्मारक के निकट सादे कपड़ों में उपस्थित होकर अपना योगदान दें।
50 लाख रुपए मूल्य के कछुए बरामद : सुल्तानपुर में 2 जुलाई को एसओजी टीम एवं थाना जगदीशपुर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से तस्करी के लिए ले जाए जा रहे लगभग 30 कुन्तल कछुए बरामद कर तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में मो. सुहेल, राजूसिंह और बिपुल विस्वारा को गिरफ्तार किया गया
अभियुक्तों द्वारा जनपद सुल्तानपुर व सीमावर्ती जनपदों के नदी तालाबों से कछुए एकत्र कर पश्चिम बंगाल ले जाकर अच्छे दामों पर बेचा जाता है। बरामद कछुओं की अन्तरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 50 लाख रुपए है। बरामद कछुओं को गोमती नदी में छोड़ा गया।
|