इस बार राजस्थान के अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज के सालाना उर्स पर साढ़े आठ फीट लम्बी और साढ़े पाँच फीट चौड़ी कुरान की हस्तलिखित प्रति प्रदर्शित की जाएगी।
कुरान को इस विशिष्ठ रूप में खादिम मास्टर नजूब हसन ने लगभग आठ साल की मेहनत से तैयार किया है। आठ गुणा पाँच फीट आकार के 64 पृष्ठ हैं। इसकी जिल्द इशहाक अली ने तैयार की है।
इस पर सोने का काम हनीफ उस्ता और जावेद उस्ता ने किया है। विशेष प्रकार की इस कुरान को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
|