शिलांग स्थित देश के सातवें भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) का पहला अकादमिक सत्र शुक्रवार से आरंभ होगा। मेघालय के मुख्यमंत्री डोनकूपर राय राजीव गाँधी भारतीय प्रबंधन संस्थान के प्रबंधन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा के पहले बैच का उद्घाटन करेंगे।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक मंडल के अध्यक्ष प्रो. आरएन दत्ता और प्रधानमंत्री के मुख्य सचिव टीके नायर भी मौजूद रहेंगे। दत्ता ने कहा कि संस्थान नांग्थीमाई स्थित मयूरभंज परिसर में अपने पहले अकादमिक सत्र का आरंभ करेगा। संस्थान जल्द ही 120 एकड़ के अपने स्थाई परिसर में कार्य करना शुरू कर देगा।
|