मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मुस्लिम समाज द्वारा बंद का आह्वान  Search similar articles
शुक्रवार को बंद रहेंगे शहर के स्कूल-कॉलेज
अमरनाथ यात्रबोर्ड से भूमि वापस लिए जाने के मुद्दे पर गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद और भारतीय जनता पार्टी के भारत बंद के दौरान मध्यप्रदेश के प्रमुख व्यावसायिक शहर इंदौर में दो गुटों के बीच झड़प में दो लोगों की मौत हो गई।

स्थिति पर नियंत्रण के लिए पुलिस को आँसू गैस के गोले छोड़ने के साथ लाठीचार्ज भी करना पड़ा। हालात के मद्देनजर प्रशासन ने शुक्रवार को शहर के सभी स्कूल-कॉलेज बंद रखने की घोषणा की है।

यह भी जानकारी मिली है कि शुक्रवार को होने वाली सभी परीक्षाएँ भी निरस्त कर दी गई हैं। उधर, मुस्लिम समाज ने भी शुक्रवार को ही बंद का आह्वान किया है।

हिंसा को देखते हुए प्रशासन ने शहर के चार थाना क्षेत्रों पंढरीनाथ, छत्रीपुरा, खजराना और मल्हारगंज में कर्फ्यू लगा दिया। ताजा समाचार आने तक स्थिति तनावपूर्ण, लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है।
और भी
हाथी की सवारी पर रोक की माँग
देशभर में बंद का व्यापक असर
'भारत बंद' को आरएसएस का समर्थन
मानवाधिकार हनन में उत्तरप्रदेश अव्वल
अगला रेल बजट मैं ही पेश करूँगा-लालू
तीन अंगों का एक साथ ऑपरेशन