मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
देशभर में बंद का व्यापक असर  Search similar articles
लखनऊ में बस फूँकी, इंदौर में 2 की मौत
burning bus in Lukhnow
WD
श्री अमरनाथ यात्रबोर्ड मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी और वीएचपी के भारत बंद के आह्वान का देशभर में व्यापक असर दिखाई दे रहा है। जम्ममेविश्हिन्दपरिषविरोसमसीमरविवालिबढ़हैस्थानीइकाचेतावनि विरोी ‍समसीममेकोअप्रिघटनहोतइसकजिम्मेदारउसकनहीहोगी।

लखनसंवाददातमुताबिशहरभमेबंअसदेखगयादौराविहिकार्यकर्ताओजगह-जगतोड़फोडहंगाममचायाकुजगराज्य परिवहन निगम की बसों मेलगदीसुबशुरहुबंशाहोते-होतधीमपडगया

जम्मू, दिल्ली, मुंबई, गाँधीनगर, लुधियाना, राँची, फरीदाबाद, चंडीगढ़, जम्मू, इंदौर, सतना, भोपाल, उज्जैन और सूरत आदि स्थानों पर बंद समर्थकों ने जमकर उत्पात मचाया। कई महानगरों में भी उत्पात मचाया और तोड़फोड़ की।

लुधियाना-चंडीगढ़ हाईवे पर भी रास्ता जाम किया गया है। कई शहरों में ट्रेनें भी रोकी जा रही हैं। चंडीगढ़ में पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज भी किया। गुड़गाँव और कोलकाता में भी कई जगह जाम के समाचार हैं।

जम्मू में हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के एक नेता के घर पर बंद समर्थकों ने हमला किया, जिससे शहर में तनाव की स्थि‍ति है। यहाँ कई उत्पातियों को गिरफ्तार भी किया गया है।

मुंबई में भी बंद समर्थकों ने हंगामा मचाया तथा कई जगह बलपूर्वक दुकानें बंद करवाईं। वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे भी जाम किया गया है।

विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता दोपहिया वाहनों में सवार होकर दुकानें बंद करवाते देखे गए, जिससे कहीं-कहीं विवाद की स्थिति भी बनी।

राजधानी दिल्ली में बंद का मिला-जुला असर रहा। भाजपा एवं विहिप के कार्यकर्ताओं ने सुबह पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मीनगर,शकरपुर इलाके में विकास मार्ग, प्रीत विहार, मयूर विहार, कडकडडूमा मोड़, अक्षरधाम मंदिर तथा नोएडा मोड़ को जाम कर दिया, जिससे इन इलाकों में वाहनों की लंबी कतारें घंटों तक लगी रही। लक्ष्मीनगर में हलकी झड़पें भी हुईं।

इंदौर : इंदौर में बंद समर्थकों और विरोधियों के बीच हिंसक झड़पों के बाद यहाँ चार थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया। इन झड़पों ने सांप्रदायिक झगड़े का रूप ले लिया है।

पुलिस अधीक्षक आरके चौधरी ने बताया कि पंढरीनाथ, छत्रीपुरा के बाद खजराना और मल्हारगंज थाना क्षेत्रों में भी कर्फ्यू लगाया गया है। उन्होंने स्थिति नियंत्रण में होने का दावा करते हुए कहा कि कुछ दंगाइयों को गिरफ्तार किया गया है।

जम्मू : विहिप द्वारा बुलाए गए भारत बंद को जम्मू क्षेत्र में व्यापक समर्थन मिला। सूत्रों ने बताया कि बंद को भारतीय जनता पार्टी ने भी समर्थन दिया है। उधमपुर, राजौरी, पुंछ, डोडा, किश्तवाड़, सांबा और कठुआ जिलों में बंद का व्यापक असर रहा। कर्फ्यू और बंद के कारण शैक्षणिक संस्थान भी बंद रहे।

सतना : भाजपा शासित मध्यप्रदेश के सतना जिले के रामपुरबघेलान में बंद समर्थकों की पिटाई के बाद 28 वर्षीय व्यवसायी हीरालाल सोनी ने दुकान के सामने ही मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दोपहर तक इस घटना के सिलसिले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

केरल : पुलिस के अनुसार केरल राज्य परिवहन निगम की बसों पर पथराव की छिटपुट घटनाओं और कोट्टायम में एक दुकान पर हमले को छोड़कर राज्य में बंद के दौरान कमोबेश शांति बनी रही है। पथराव की इन घटनाओं के बाद सरकारी बसें नहीं चलीं। पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर एहतियात के तौर पर 15 लोगों को गिरफ्तार किया है।

राज्य में शैक्षणिक संस्थान, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, होटल आदि बंद रहे, जबकि सरकारी कार्यालय खुले हुए थे। कोझ‍िकोड में जहाँ बंद का पूरा असर रहा, वहीं मुस्लिम बहुल मलाप्पुरम जिले में बंद का कोई असर नहीं रहा।
और भी
'भारत बंद' को आरएसएस का समर्थन
मानवाधिकार हनन में उत्तरप्रदेश अव्वल
अगला रेल बजट मैं ही पेश करूँगा-लालू
तीन अंगों का एक साथ ऑपरेशन
सेनीटेशन प्रबंधन के लिए इको-फ्रेंडली तरीके
डेरा प्रमुख के खिलाफ भूख हड़ताल