मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
तीन अंगों का एक साथ ऑपरेशन  Search similar articles
चिकित्सा इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ते हुए 45 वर्षीय महिला कमलेश के जिगर, फेफड़े और तिल्ली का एक साथ ऑपरेशन कर भेड़ और कुत्तों में पाए जाने वाले टेप कृमि से होने वाले रोग 'हायडेटिड सिस्ट' से मुक्ति दिलाई।

फोर्टिस एस्कोर्ट्‌स हास्पिटल, फरीदाबाद के सर्जरी विभाग प्रमुख डॉक्टर प्रबल राय ने बुधवार को बताया कि विश्व में ऐसा पहली बार हुआ है जब शरीर के तीन प्रमुख अंगों का एक साथ ऑपरेशन कर टेप कृमि से होने वाले इस रोग से किसी रोगी को मुक्त कराया जा सका है।

डॉक्टर राय ने बताया कि सामन्यतः कुत्तों और भेड़ों में पाए जाने वाले इस टेप कृमि के मनुष्य के शरीर में पहुँचने पर हायडेटिड सिस्ट रोग होता है। उन्होंने बताया कि सामान्यतः टेप कृमि टेप की तरह लम्बाई में ही बढ़ता है लेकिन मनुष्य के शरीर में पहुँचने के बाद यह टेप कृमि गोलाई में एक गेंद की शक्ल में विकसित हो जाता है।

डॉक्टर राय ने कहा कि इस गेंदनुमा ग्रोथ के भीतर जहरीला संक्रामक तरल भरा होता है, जिसके रिसने से रोगी के अंगों को गंभीर नुकसान हो सकता है यहाँ तक कि उसकी मौत तक हो सकती है।

उन्होंने बताया कि यह रोग अकसर कश्मीर, हिमाचल जैसे राज्यों में पाया जाता है जहाँ भेड़ पालन का काफी प्रचलन है। उन्होंने बताया कि इससे पहले बल्गारिया में इस प्रकार की एक सर्जरी का जिक्र है, लेकिन उसमें यह रोग फेफड़ों और तिल्ली में था जिसमें रोगी की पूरी छाती और पेट काटकर वह टेप कृमि निकाला गया था। इसके अलावा उस चिकित्सा का विवरण वहाँ की बल्गेरियाई भाषा में है अतः उसके बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं चला है।

डॉक्टर राय ने बताया कि अलीगढ़ निवासी 45 साल की कमलेश का भेड़ों से निकट संपर्क रहता था और भेड़ों की रखवाली करने वाले कुत्तों में भी यह कृमि पनप जाता है और अपना आधा जीवन भेड़ के शरीर में और आधा कुत्ते के शरीर में पूरा करता है। उन्होंने बताया कि कमलेश को पेट में दर्द, खाँसी और बुखार रहता था, जिसके कारण उसे काफी थकान रहनी शुरू हो गई थी।
और भी
सेनीटेशन प्रबंधन के लिए इको-फ्रेंडली तरीके
डेरा प्रमुख के खिलाफ भूख हड़ताल
माओवादियों ने मारी ट्रक चालक को गोली
ग्रेहाउंड दस्ते की नौका मिली
कांग्रेस खरीद-फरोख्त में जुटी-पीडीपी
मायावती से करार रोकने की गुजारिश