मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
ग्रेहाउंड दस्ते की नौका मिली  Search similar articles
ग्रेहाउंड कमांडो दस्ते पर माओवादियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले के तीन दिन बाद नौसेना के गोताखोरों ने बुधवार को वह नौका ढूँढ निकाली, जो लापता थी।

इसके साथ ही रविवार की घटना के बाद से लापता दो लोगों के शव भी निकाले गए। दक्षिण पश्चिमी परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक संजीव पंडा ने कहा नौका मल्कानगिरि जिले में बलिमेला जलाशय में मिली।

उन्होंने कहा दो लापता कमांडो के शव पानी से निकाल लिए गए हैं। डीआईजी ने कहा विशाखापत्तनम से भारी मशीनरी भेजने का आदेश दिया गया है, ताकि नौका को टुकड़ों में काटकर निकाला जा सके।

करीब 43 मीटर की गहराई पर जलाशय के तल में मिट्टी में नौका धँसी पड़ी है। मल्कानगिरि के पुलिस अधीक्षक एसके गजभिए ने कहा तलाशी टीमों ने तीन राइफलों और एक हल्की मशीनगन सहित कुछ वर्दियाँ, टोपियाँ और जूते जलाशय से बरामद किए हैं।
और भी
कांग्रेस खरीद-फरोख्त में जुटी-पीडीपी
मायावती से करार रोकने की गुजारिश
परमाणु करार पर सपा में तकरार
उत्तराखंड में बस दुर्घटना, 16 मृत
घुसपैठ नाकाम, 11 आतंकवादी ढेर
मुस्लिम कर रहे हैं यात्रियों की मदद