पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने बुधवार को कहा कि सदन में विश्वास मत हासिल करने के लिए कांग्रेस पार्टी विधायकों की खरीद-फरोख्त कर रही है।
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के एक प्रवक्ता ने आरोप लगाया है कि विधानसभा में बहुमत हासिल करने के लिए आजाद सरकार अलोकतांत्रिक तौर-तरीकों का इस्तेमाल कर रही है।
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि इस तरह की खबरें हैं कि समर्थन हासिल करने के लिए विधायकों को धन दिया जा रहा है।
इसमें कहा गया है यह एक विडम्बना है कि एक व्यक्ति (आजाद) जो बार-बार भ्रष्टाचार के खिलाफ नारे बुलंद करता है वह अपनी कुर्सी बचाने के लिए राजनीतिक भ्रष्टाचार के सबसे बुरे तरीके का इस्तेमाल कर रहा है।
|