मुस्लिम समुदाय के धर्म गुरुजनों ने बुधवार को मुख्यमंत्री मायावती से उनके निवास पर भेंट की और मुस्लिम वर्ग के बारे में निर्भीक, स्पष्ट एवं खुलकर बोलने के लिए शुक्रिया अदा किया।
शिया एवं सुन्नी दोनों समुदायों के गुरुजनों ने कहा कि वे मुख्यमंत्री के साथ हैं। उन्होंने मायावती से गुजारिश की है कि वे अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर अमेरिका के साथ देश विरोधी समझौता न होने दें।
फरार अपराधी अजय मलिक गिरफ्तार : एसओजी टीम ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अजय जडेजा गैंग के कुख्यात अपराधी अजय मलिक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 315 बोर की रायफल, 12 अदद जिंदा कारतूस व चोरी की एक फोर व्हीलर क्रमांक एचआर-28 एस-6989 बरामद हुई है। मलिक 2006 में हरीश सिरोही की हत्या के बाद जडेजा के सम्पर्क में आया था।
|