मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
परमाणु करार पर सपा में तकरार  Search similar articles
भारत-अमेरिका परमाणु करार को सपा के समर्थन पर खुलेआम बगावती तेवर अख्तियार करते हुए पार्टी एक मुस्लिम सांसद ने बुधवार इसे मुस्लिम विरोधी करार दिया।

करार के मुददे पर संप्रग सरकार को समर्थन देने या नहीं देने के बारे में कल यूएनपीए की बैठक से पहले पश्चिमी उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर से सपा सांसद मुनव्वर हसन और पार्टी के विधान परिषद सदस्य गौरीशंकर ने दावा किया कि कम से कम दस समान विचार वाले सांसद हैं, जो पार्टी व्ह्पि का उल्लंघन करते हुए करार के विरोध में मतदान करेंगे।

इन दोनों नेताओं का साथ अजितसिंह के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोकदल के विधायक कादिर राणा ने दिया। मुजफ्फरनगर की गोहाना सीट से विधायक राणा ने समझौते पर अपनी पार्टी के समर्थन की कथित पहल का विरोध किया।

हसन एवं शंकर ने बातचीत में सपा मुखिया पर दोहरा चरित्र अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि मुसलमानों के हितों का दम भरने वाले मुलायम कल तक परमाणु करार का विरोध कर रहे थे और अब निहित स्वार्थों के चलते इसका समर्थन करने के लिए केन्द्र की संप्रग सरकार की गोद मे बैठने जा रहे हैं।

बसपा मे शामिल होने के बारे मे पूछे जाने पर हसन और शंकर ने जवाब टालते हुए मुख्यमंत्री मायावती को मुसलमानों का हितैषी बताया।

इस सवाल पर कि मायावती ने तीन बार सांप्रदायिक शक्तियों के साथ मिलकर प्रदेश में सरकार चलाई और नरेन्द्र मोदी के पक्ष में प्रचार किया, हसन ने कहा कि मायावती ने भाजपा के साथ मिलकर तीन बार सरकार जरूर बनाई पर मुसलमानों पर कोई अत्याचार नहीं होने दिया।

हसन और शंकर ने यादव को आगाह किया कि परमाणु करार मुसलमानों के साथ- साथ देश के साथ भी बड़ा धोखा होगा और यदि सपा ने केन्द्र का साथ दिया तो पार्टी के कई सांसदों और विधायकों को देश हित में अलग फैसले लेने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

सांसद ने मुलायम पर आरोप लगाया कि करार पर अपनी मोहर लगाते हुए जिस प्रकार मुलायम केन्द्र की संप्रग सरकार का समर्थन करने जा रहे हैं, उसके पीछे उनकी और उनके परिवार पर सीबीआई जाँच खत्म कराने के लिए सौदा हुआ है।

उन्होंने कहा कि निजी स्वार्थों के चलते मुलायम ने मुस्लिम भावनाओं को कुचलकर अमेरिकी राष्ट्रपति बुश की गोद में बैठने का निर्णय लेकर मुसलमानों के साथ धोखा किया है और यह भी साबित कर दिया कि मुसलमानों के प्रति उनकी हमदर्दी ढकोसला थी।
और भी
उत्तराखंड में बस दुर्घटना, 16 मृत
घुसपैठ नाकाम, 11 आतंकवादी ढेर
मुस्लिम कर रहे हैं यात्रियों की मदद
माकपा को एक और झटका
दूसरा जत्था अमरनाथ रवाना
भाजपाइयों पर हमला, 13 घायल