पर्वतीय राज्य उत्तराखंड के दो अलग-अलग जिलों में बुधवार को बस दुर्घटना में 16 यात्रियों की मृत्यु हो गई तथा करीब 40 यात्री घयल हो गए।
पुलिस अधीक्षक नीलेश भर्ले ने आज बताया कि गंगोत्री से ऋषिकेश जा रही बस के उत्तरकांशी जिले के डुंडा क्षेत्र में भागीरथी नदी में गिर जाने से 12 व्यक्तियों ने घटना स्थल पर ही दमतोड़ दिया, जबकि तीन व्यक्तियों की अस्पताल में मृत्यु हो गई। साथ ही 18 अन्य घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि तीन व्यक्ति भागीरथी नदी की तेजधार में बह गए जिनके शवों की तलाश अभी जारी हैं। उन्होंने पहले सात व्यक्तियों के मरने की पुष्टि की थी लेकिन बाद में बताया कि घटनास्थल से ही 12 शवों को बरामद किया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चालक द्वारा बस से नियंत्रण खो देने के चलते बस नदी की ओर पलट गई और यह हादसा हुआ।
|