मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मृतकों के मोबाइल पर ही दी मौत की सूचना  Search Icon
राजस्थान की राजधानी में मंगलवार की शाम हुए श्रृंखलाबद्ध विस्फोटों में तीन लोगों के मृत्यु की सूचना डॉक्टरों को उन्हीं के मोबाइल फोन पर उस समय देनी पड़ी, जब इन शवों की जेब में रखे मोबाइल बजने लगे।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार सवाई मानसिंह अस्पताल में विस्फोट के शिकार हुए लोगों के शव लाए गए। इन्हीं में तीन शवों की जेब में रखे मोबाइल फोनों की घंटी बजने पर डॉक्टरों ने फोन पर ही उनकी मौत की सूचना दी।

गौरतलब है कि जयपुर में 12 मिनट के अंतराल पर हुए आठ श्रृंखलाबद्ध विस्फोटों में करीब 65 से ज्यादा लोग मारे गए और करीब 200 से ज्यादा घायल हो गए।
और भी
पटाखा फैक्टरी में आग, 11 मरे
धमाकों के पीछे हूजी का हाथ!
गुलाबी नगरी का इतिहास
आंध्रप्रदेश में सतर्कता बढ़ाई गई
पिछले कुछ विस्फोटों का ब्योरा
धमाकों से जयपुर थर्राया, 65 मरे