राजस्थान के बीकानेर में महिला वकील को शादी का झाँसा देकर करीब दो साल तक उसका यौन शोषण करने के आरोप में सहयोगी वकील के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
महिला पुलिस थाने में दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि वकील आशुतोष भामा ने परिवादी के फोटो सहित अश्लील बातें इंटरनेट पर भी प्रसारित की हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि परिवादी अपने मित्र पुरुष एडवोकेट के साथ ही यहाँ प्रेक्टिस करती थी,जिसने शादी का झाँसा देकर उसका यौन शोषण किया।
मामले की जाँच कर रहे पुलिस उपाधीक्षक देवकिशन शर्मा ने बताया कि चिकित्सीय जाँच के साथ परिवादी के बयान दर्ज कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि फरार आशुतोष की तलाश में उसके जयपुर स्थित विद्याधर नगर आवास पर भी छापा मारा गया।
|