उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में राज्य के लोक निर्माण मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी के काफिले में चल रही एक कार की चपेट में आकर एक न्यायालयकर्मी की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार शहर के बन्दरियाबाग चौराहे के पास सिद्दीकी के काफिले में चल रही कार से कुचलकर 30 वर्षीय अश्विनी तिवारी की मृत्यु हो गई।
मृतक यहां अपर जिला न्यायाधीश की अदालत में पेशकार था। पुलिस ने कार चालक मुसव्विर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है।
|