मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अमिताभ ने जारी किया म्यूजिक एलबम  Search Icon
अमिताभ बच्चन ने सोमवार शाम यहाँ संतूर सम्राट पंडित शिवकुमार शर्मा के बेटे राहुल शर्मा का दूसरा एलबम जारी किया।

राहुल ने कांफ्लुअन्स-2 नाम के इस एलबम को फ्रांस के पियानो वादक रिचर्ड क्लेडरमैन के साथ मिलकर तैयार किया है।

संगीत कंपनी सारेगामा के तहत जारी उनकी पिछली और पहली परियोजना कांफ्लुएन्स की सफलता के बाद राहुल और रिचर्ड ने संतूर और पियानो के संगम को एक नए एलबम के माध्यम से पेश किया है।

इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में अभिनेत्री जूही चावला और अमिताभ ने कहा कि राहुल के पिता और संतूर सम्राट पंडित शिवकुमार शर्मा ने संतूर वादन से भारतीय संस्कृति की जड़ों को मजबूत किया और इस कला के माध्यम से श्रोताओं को कश्मीर की सुंदरता का एहसास कराया।

अमिताभ ने कहा कि राहुल संगीत की इसी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। यह एलबम नई पीढ़ी के लिए बनाया गया है। इसमें राहुल की शिक्षा और संगीत का समागम है, जो युवाओं को पसंद आएगा।
और भी
मैं खोलूँगा मायावती की पोल-मुलायम
अयोध्या में धूमधाम से मनी जानकी नवमी
आत्महत्या मामले में नवीन निश्चल बरी
शिकारीपुरा बना जंग का अखाड़ा
विवादास्पद तांत्रिक पुलिस हिरासत में
आँधी-बरसात से चार मरे, 16 घायल