मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
आत्महत्या मामले में नवीन निश्चल बरी  Search Icon
सत्र अदालत ने अभिनेता नवीन निश्चल को पत्नी गीतांजलि के साथ क्रूर व्यवहार करने और उसे आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों से बरी कर दिया।

उनके साथ ही उनके भाई प्रवीण को भी बरी कर दिया गया। अतिरिक्त सत्र जज बीडी कामखेड़कर ने नवीन तथा प्रवीण को बरी करते हुए कहा कि दोनों के खिलाफ कोई मामला नहीं बना।

नवीन की पत्नी गीतांजलि ने पिछले साल आत्महत्या कर ली थी। उसने आत्महत्या से पूर्व लिखे एक नोट में नवीन तथा प्रवीण को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया था।

उसने कहा था कि नवीन वित्तीय संकट से जूझ रहे हैं और उनकी शराब पीने की आदत के कारण वह अवसादग्रस्त है। गीतांजलि ने प्रवीण पर अपने भाई का पक्ष लेकर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।

गीतांजलि की मौत के बाद पिछले साल 28 अप्रैल को नवीन तथा प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया गया था। दोनों भाइयों पर धारा-498 (महिला से क्रूर व्यवहार करना और उसे प्रताड़ित करना) तथा धारा-306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत आरोप दर्ज किए गए थे।
और भी
शिकारीपुरा बना जंग का अखाड़ा
विवादास्पद तांत्रिक पुलिस हिरासत में
आँधी-बरसात से चार मरे, 16 घायल
आतंकियों के अड्डे से हथियार बरामद
विस्फोट में आठ श्रमिक मरे, 19 घायल
इलाहाबाद व कानपुर जोन पुनर्गठित