दो उग्रवादी संगठनों के 40 विद्रोहियों ने सुरक्षा सेना के सामने आत्मसमर्पण किया है।
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार को उत्तरी त्रिपुरा जिले में कंचनपुर में असम राइफल की 14वीं बटालियन के कमांडेंट के सामने नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (एनएलएफटी) के 35 उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया, जिसमें 4 कट्टर उग्रवादी हैं। एक अन्य घटना में पश्चिमी त्रिपुरा जिले में तेलियामुरा में अर्धसैनिक त्रिपुरा राज्य राइफल के छठी बटालियन के सामने पाँच उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया, जिसमें दो आल त्रिपुरा टाइगर फोर्स के हैं और तीन एनएलएफटी के हैं।
|