मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कर्नाटक में शनिवार को मतदान  
कर्नाटक के 11 जिलों की 89 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को होने वाले प्रथम चरण के मतदान की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। मतदान प्रात: 7 बजे से शाम पाँच बजे तक होगा।

पुलिस महानिदेशक आर. कुमार ने शुक्रवार को बताया कि राज्य के दक्षिणी क्षेत्र में होने वाले प्रथम चरण के मतदान के लिए चुनाव आयोग के निर्देशों पर अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि अर्धसैनिक बल, राज्य पुलिस, रिजर्व पुलिस बल और होमगार्ड के लगभग 58 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

कल होने वाले मतदान के लिए 18562 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें 3500 मतदान केन्द्र संवेदनशील और 6252 अति संवेदनशील के रूप में चिह्नित किए गए हैं। देश में कर्नाटक ऐसा पहला राज्य है, जहाँ परिसीमन के बाद विधानसभा चुनाव कराए जा रहे हैं।

एक करोड़ 72 लाख 88 हजार 358 मतदाता कल पूर्व मुख्यमंत्री और जदएस, जदएस के नेता एचडी कुमारस्वामी, पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया, पूर्व मंत्री डीके शिवकुमार (कांग्रेस), डीएच शंकरमूर्ति, भाजपा एच. विश्वनाथ (कांग्रेस) और एचडी रेवन्ना (जदएस) समेत 950 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे।
और भी
विषाक्त भोजन से 96 बीमार
महिलाओं ने मस्जिद में नमाज पढ़ी
स्कारलेट की माँ को समन जारी
सिंधिया की मध्यप्रदेश सरकार को सलाह
अमरनाथ यात्रियों को मुफ्त सेवा
बिग बी ने देखी 'भूतनाथ'