मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
विषाक्त भोजन से 96 बीमार  
मध्यप्रदेश के देवास जिले की कन्नौद तहसील के ग्राम गुहाटा में एक विवाह समारोह में विषाक्त भोजन खाने से 96 लोग बीमार हो गए।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार रात गुडबेल गाँव के कालूसिंह बारात लेकर ग्राम गुहाटा पहुँचे। यहाँ बारातियों को दाल-चावल का भोज दिया गया।

भोजन के बाद कुछ बारातियों को उल्टी की शिकायत हुई। देखते ही देखते करीब सौ लोग उल्टी करने लगे। बारातियों को तुरंत कन्नौद अस्पताल लाया गया।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि खराब दाल-चावल खाने से लोगों की तबीयत बिगड़ी।
और भी
महिलाओं ने मस्जिद में नमाज पढ़ी
स्कारलेट की माँ को समन जारी
सिंधिया की मध्यप्रदेश सरकार को सलाह
अमरनाथ यात्रियों को मुफ्त सेवा
बिग बी ने देखी 'भूतनाथ'
काले घोड़ों पर शनि की साढ़े साती