मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
महिलाओं ने मस्जिद में नमाज पढ़ी  
WDWD
उत्तरप्रदेश आवास विकास परिषद ने अपने लेआउट प्लान में एसजीपीजीआई के पास बरौली रोड स्थित मस्जिद के बीच रास्ता निकाला, जिसके विरोध में मस्जिद में आज आल इंडिया मुस्लिम महिला पर्सनल लॉ बोर्ड की अध्यक्ष शाईस्ता अम्बर के साथ कई मुस्लिम महिलाओं ने नमाज पढ़ी।

यह पहला मौका है जब मुस्लिम धार्मिक मामलों में महिलाओं ने आगे आकर विरोध प्रदर्शन स्वरूप मस्जिद में नमाज अदा की। आल इंडिया मुस्लिम महिला पर्सनल लॉ बोर्ड की अध्यक्ष शाईस्ता अम्बर का कहना है कि उत्तरप्रदेश आवास विकास परिषद ने अपने लेआउट प्लान में एसजीपीजीआई के पास बरौली रोड स्थित मस्जिद के बीच रास्ता निकाला है और ऐसा कर यह विभाग किसानों की भूमि को हड़पकर सांप्रदायिकता फैलाने का कुत्सित प्रयास कर रहा है।

शाईस्ता अम्बर ने वेबदुनिया को बताया कि अब से पहले मुस्लिम धार्मिक मामलों में महिलाएँ हस्तक्षेप नहीं करती थीं, किन्तु अब मुस्लिम महिलाओं को भी पुरुषों के बराबर का हक प्राप्त है। उन्होंने बताया कि वे 1999 से मस्जिद में नमाज अदा करती आई हैं।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों महिला पर्सनल लॉ बोर्ड की अध्यक्ष शाईस्ता अम्बर ने महिलाओं को इमाम बनाने एवं मस्जिद में नमाज पढ़ने की घोषणा की थी। शाईस्ता अम्बर का कहना है कि जब मुस्लिम महिलाएँ पुरुषों के साथ हज करने सऊदी अरब जा सकती हैं तो वे धार्मिक मामलों में भी बराबर का हस्तक्षेप कर सकती हैं।

उल्लेखनीय है कि देवबंद में दारूल उलूम ने मुस्लिम महिलाओं को मस्जिद में जाकर नमाज अदा करने एवं उन्हें इमामत (नमाज पढ़ाने का हक देने की इजाजत) देने से साफ इनकार कर दिया था।
और भी
स्कारलेट की माँ को समन जारी
सिंधिया की मध्यप्रदेश सरकार को सलाह
बिग बी ने देखी 'भूतनाथ'
काले घोड़ों पर शनि की साढ़े साती
दानपेटी से मिला एक करोड़ डॉलर का चेक
भारत में सर्वा‍धिक मधुमेह रोगी