मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अमरनाथ यात्रियों को मुफ्त सेवा  
कश्मीर चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इन्डस्ट्रीज (केसीसीआई) की अमरनाथ यात्रियों को अनेक पैकेज दिए जाने की घोषणा के बाद अब पहलगाम के व्यापारियों ने भी उन्हें रियायत देने का प्रस्ताव रखा है।

टैक्सी संघ ने कहा कि साधुओं और गरीब श्रद्धालुओं को पहलगाम से चंदनवाड़ी तक मुफ्त परिवहन सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी। व्यापारियों ने अनेक सुविधाएँ देने का प्रस्ताव रखकर अमनाथ श्राइन बोर्ड से मदद की माँग की है।

पहलगाम होटल एसोसिएशन ने गुरुवार शाम बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी अरुण कुमार के साथ बैठक में कहा कि वे श्रद्धालुओं के लिए होटल के किराए में भारी कमी करने को तैयार हैं। उन्होंने यात्रा के दौरान किसी को भी होटल में ठहरने से मना नहीं करने की अपील की।

कुमार ने नुनवान आधार शिविर में यात्री सुविधा केन्द्र स्थापित करने का सुझाव दिया है।
और भी
बिग बी ने देखी 'भूतनाथ'
काले घोड़ों पर शनि की साढ़े साती
दुल्हन से पहले बन गई माँ!
दानपेटी से मिला एक करोड़ डॉलर का चेक
भारत में सर्वा‍धिक मधुमेह रोगी
नेत्रहीन गायक का चौथा एलबम