मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
दानपेटी से मिला एक करोड़ डॉलर का चेक  
मंदसौर (मध्यप्रदेश) स्थित प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर की दानपेटी से मिले एक करोड़ डॉलर यानी लगभग चालीस करोड़ रुपए के एक विदेशी चेक की जाँच की जा रही है।

मंदिर प्रबंध समिति के सूत्रों के मुताबिक गुरुवार को दानपेटी में पाए गए बैंक ऑफ जिंबाब्वे के इस चेक को स्टेट बैंक ऑफ इंदौर की स्थानीय शाखा में जमा किया गया था। यहाँ से उसे सत्यापन के लिए इंदौर भेजा गया है।

चेक पर किसी डॉ. गोनो के हस्ताक्षर हैं। इसे भगवान पशुपतिनाथ के नाम से जारी किया गया है। इसके अलावा लगभग पौने दो लाख रुपए, बहरीन के कुछ दीनार, हांगकांग का 20 डॉलर का एक नोट और कुछ अन्य देशों की भी मुद्राएँ मिली हैं।

पूर्व में भी यहाँ दानपेटी से विदेशी मुद्राएँ और दान-पत्र मिलते रहे हैं, लेकिन पहली बार इतनी बड़ी राशि का कोई चेक मिला है।
और भी
भारत में सर्वा‍धिक मधुमेह रोगी
नेत्रहीन गायक का चौथा एलबम
आडवाणी के नेतृत्व में सरकार बनेगी
रिश्वत लेते पकड़ा गया केन्द्रीय दल
राज ठाकरे को नोटिस
राजा ने कहा 'मैं निर्दोष हूँ'