मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
रिश्वत लेते पकड़ा गया केन्द्रीय दल
छत्तीसगढ़ में केन्द्र प्रवर्तित सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान के अंतर्गत निर्मल गाँवों के सत्यापन के लिए आए केन्द्रीय दल को अम्बिकापुर के एक होटल में रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

विकास उपायुक्त रितु सेन ने बताया कि प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी पी. दयानंद के नेतृत्व में गठित एक दल ने शहर के एक होटल में केन्द्रीय दल को लूनरा विकासखण्ड के कोयलारी ग्राम पंचायत के सरपंच से पाँच हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

सेन ने बताया कि सरपंच ने अधिकारियों को शिकायत करके बताया था कि सम्पूर्ण केन्द्रीय दल के सदस्य उससे दस हजार रुपए की रिश्वत माँग रहे हैं। शिकायत के आधार पर कलेक्टर डॉ. रोहित यादव ने उनके पर्दाफाश के लिए एक दल का गठन किया।

छापामार दल ने होटल के उन सभी 25 कमरों को सील कर दिया है, जहाँ यह दल ठहरा हुआ था। प्रशासनिक अमला इन कमरों की जाँच करेगा। केन्द्र सरकार द्वारा निर्मल ग्रामों के सत्यापन के लिए अधिकृत यह दल लखनऊ स्थित एक गैर सरकारी संस्था के सदस्यों का है।

आशंका है कि इन कमरों में इस दल द्वारा पिछले 25 दिनों से सत्यापन के नाम पर की जा रही अवैध वसूली की बड़ी राशि हो सकती है।
और भी
औरतों को नमाज पढ़ने की इजाजत नहीं...
सोहा अली का शस्त्र लाइसेंस रद्द
बस नदी में गिरी, 25 की मौत
कम्प्यूटर ने काटी कठपुतली की डोर
सेक्स कांड का आरोप निराधार-ताराचंद
स्कारलेट पर बनेगी फिल्म