मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
राजा ने कहा 'मैं निर्दोष हूँ'
पुलिस ने बाल मैराथन धावक बुधिया के कोच बिरंची दास हत्या मामले में प्रमुख अभियुक्त संदीप आचार्या उर्फ राजसे पूछताछ की, जिसने खुद को निर्दोष बताया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि गैंगस्टर राजा शांत बना रहा। पुलिस ने उससे करीब चार घंटे पूछताछ की।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त वाईबी खुरेनिया और डीसीपी एचके लाल ने अलग-अलग उससे पूछताछ की और 40 वर्षीय जूडो कोच की हत्या के उद्देश्य को जानना चाहा। पणजी में गिरफ्तार किए जाने के बाद यहाँ लाए गए अपराधी को चंद्रशेखरपुर इलाके में अतिरिक्त डीसीपी के कार्यालय में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखा गया।

अधिकारी ने कहा कि पाँच हत्याओं सहित करीब 35 अपराधों का आरोपी राजा पूरे समय अप्रभावित रहा और बार-बार पुरानी कहानियाँ दोहराता रहा।

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि उसने दावा किया कि वह निर्दोष है और जब दोनों अधिकारियों ने उससे पूछताछ की तो उसने दोहराया कि बिरंची की हत्या में उसकी कोई भूमिका नहीं है।
और भी
औरतों को नमाज पढ़ने की इजाजत नहीं...
सोहा अली का शस्त्र लाइसेंस रद्द
बस नदी में गिरी, 25 की मौत
कम्प्यूटर ने काटी कठपुतली की डोर
सेक्स कांड का आरोप निराधार-ताराचंद
स्कारलेट पर बनेगी फिल्म