गर्भधारण नहीं कर पा रही एक युवा महिला की कथित तौर पर उसके पति ने गला घोंटकर हत्या कर दी, ताकि वह फिर से शादी कर सके और उसके बच्चे हो सकें।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कविता (27) की उसके पति संजीव (34) ने गला घोंटकर पूर्वी दिल्ली के उनके आनंद विहार स्थित आवास पर हत्या कर दी।
संजीव ने कथित तौर पर अपराध को अंजाम देने के बाद अपनी पत्नी के माता-पिता को टेलीफोन किया और दावा किया कि उसने कूदकर जान दे दी, क्योंकि वह गर्भधारण नहीं कर पाने की वजह से अवसाद में थी।
|