मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कर्नाटक चुनाव में गठबंधन नहीं-सोनिया
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी पार्टी को कर्नाटक की जनता स्पष्ट जनादेश देगी।

एक जनसभा को संबोधित करते हुए सोनिया ने कहा कि कांग्रेस गठबंधन नहीं करेगी और सत्ता के लिए किसी भी कीमत पर अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करेगी।

उन्होंने दावा किया कि सिर्फ कांग्रेस स्थायी सरकार दे सकती है, जो पाँच साल का अपना कार्यकाल पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि गैर कांग्रेसी सरकार कर्नाटक में कभी सफल नहीं रही है। जब भी राज्य में इस तरह की सरकार बनी राज्य को इसका खामियाजा उठाना पड़ा।

पूर्ववर्ती जदएस-भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों ने अनेक झूठे वादे किए, लेकिन सभी जगह भ्रष्टाचार को जन्म दिया। सोनिया ने कहा कि हम जिम्मेदार पारदर्शी और जवाबदेह सरकार देना चाहते हैं, जो जनता की आकांक्षाओं के अनुसार काम करेगी।
और भी
निदा फाजली के खिलाफ मानहानि का दावा
आतंकी ठिकाने से हथियार बरामद
एचआईवी पॉजिटिव को संतान सुख
पाटिल का इस्तीफा देने से इनकार
मुस्लिम महिला को तलाक लेने का हक
भाजपा, कांग्रेस को दरकिनार करें-मायावती