मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
जैन मुनि पर यौन उत्पीड़न का आरोप
यहाँ मंदिर परिसर में एक जैन मुनि एक नाबालिग लड़के का कथित रूप से यौन शोषण करने के बाद फरार हो गया।

पीड़ित बच्चे के माता-पिता द्वारा मंगलवार रात दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार 12 वर्षीय यह बच्चा पार्श्वनाथ जैन मंदिर में किसी धार्मिक सभा के लिए गया था। इसमें भाग लेने के लिए 15 अन्य छात्र भी गए थे।

बताते हैं प्रवचन के बाद 40 वर्षीय मुनि हंस दर्शन ने इस बच्चे को इशारा करके अपने पास बुलाया और मंदिर परिसर में अपने कमरे में ले गया। मुनि ने बच्चे से अपने पैरों की मालिश करने को कहा, जिसकी परिणति किशोर के यौन उत्पीड़न में हुई।

बच्चे ने घर लौटकर अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी। उन्होंने वंदे मातरम् संगठन के कार्यकर्ताओं से संपर्क किया और उनकी सहायता से पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। मुनि के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वह फरार बताया जाता है।
और भी
आतंकी ठिकाने से हथियार बरामद
एचआईवी पॉजिटिव को संतान सुख
पाटिल का इस्तीफा देने से इनकार
मुस्लिम महिला को तलाक लेने का हक
भाजपा, कांग्रेस को दरकिनार करें-मायावती
दीमापुर में संघर्ष, चार की मौत