जम्मू-कश्मीर में रियासी जिले के अरनास इलाके में सुरक्षा बलों ने मंगलवार रात आंतकवादियों के अड्डे पर छापा मारकर बड़ी संख्या में हथियार बरामद किए।
सूत्रों ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने अनरास पर्वत के घने जंगलों में छापा मारकर आतंकवादियों के अड्डे का पता लगाया और छह ग्रेनेड लांचर, पिस्तौल की एक मैग्जीन, पिस्तौल के 20 कारतूस, एके-47 के 115 कारतूस और एक रॉकेट लांचर तथा अन्य असलहा बरामद किया।
|