नगालैंड में दीमापुर शहर के निकट नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड (एनएससीएन) के प्रतिद्वंदी गुटों के बीच हुई सोमवार को हुई संघर्ष की अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई। दो अन्य गंभीर घायल हो गए।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया अज्ञात बंदूकधारियों ने दीमापुर के बर्मा कैंप क्षेत्र में हमला कर एनएससीएनआईएम के एक सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी और एक अन्य सदस्य हमले में गंभीर घायल हो गया। हमले के समय वे दोनों कार से जा रहे थे।
एक अन्य घटना में अज्ञात बंदूकधारियों ने सोमवार को तीन लोगों का अपहरण लिया। दो को डंकन बस्ती क्षेत्र ले जाकर गोली मार दी गई। इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा दीमापुर के अस्पताल में जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहा है।
अपहृत किए गए एक अन्य व्यक्ति को दीमापुर के गोरापति इलाके में ले जाकर गोली मार दी गई। पुलिस ने सोमवार को दीमापुर के वेटरनरी कॉलोनी इलाके से एक शव बरामद किया, जिसकी पहचान एनएससीएनआईएम के सदस्य के रूप में की गई है।
|