मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
डाकू गब्बरसिंह मुठभेड़ में ढेर
मुरैना (मप्र) जिले की सुमावली पुलिस ने आतंक का पर्याय बने 25 हजार के इनामी डकैत गब्बरसिंह को कासिमखेड़ा के जंगल में मंगलवार तड़के हुई मुठभेड़ में मार गिराया। उसके दो अन्य साथी भागने में सफल रहे।

पुलिस अधीक्षक संतोषकुमार सिंह ने बताया सूचना मिली थी कि गब्बरसिंह गिरोह कासिमखेड़ा के जंगल में छिपा है। इस पर पुलिस ने जंगल घेर लिया। मंगलवार तड़के हुई मुठभेड़ में गब्बरसिंह मारा गया, जबकि उसके दो अन्य साथी भाग निकले।

सिंह ने बताया पुलिस को गब्बर की हत्या, लूट और अपहरण के एक दर्जन से अधिक मामलों में तलाश थी। उससे दो नाली बंदूक और 25 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। मुरैना, ग्वालियर और शिवपुरी पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपए का इनाम रखा था।

उन्होंने बताया गब्बर की दहशत के कारण कासिमखेड़ा के अधिकांश लोग गाँव से पलायन कर गए थे।
और भी
कश्मीर में बोफोर्स फ्यूज मिलने से सनसनी
रानी ने बालों से खींचा ट्रक
कांग्रेस दुष्प्रचार कर रही है-मायावती
भाजपा महिला मोर्चा की बैठक मसूरी में
जहानाबाद में अपराधियों ने लूट मचाई
राजा आचार्य का नार्को परीक्षण