मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कश्मीर में बोफोर्स फ्यूज मिलने से सनसनी
दक्षिण कश्मीर के एक गाँव में मंगलवार को कई बोफोर्स फ्यूज मिलने से लोगों में दहशत फैल गई।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सुबह लोग अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त थे और नौगांव में सात सक्रिय फ्यूज मिलने से दहशत फैल गई। इस संबंध में पुलिस को सूचित किया गया तथा इलाके से लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

बाद में बम निरोधक दस्ते ने उन्हें निष्क्रिय कर दिया। पिछले पाँच दिन में यह दूसरा मौका है, जब दक्षिण कश्मीर में फ्यूज पाए गए। इससे पहले इसी महीने में सोमब्रुना नहर से सात फ्यूज बरामद हुए थे।

उन्होंने बताया कि पिछले एक महीने के भीतर खंदर के आसपास के गाँवों में बम निरोधक दस्ता एक दर्जन से अधिक फ्यूज निष्क्रिय कर चुका है।
और भी
रानी ने बालों से खींचा ट्रक
कांग्रेस दुष्प्रचार कर रही है-मायावती
भाजपा महिला मोर्चा की बैठक मसूरी में
जहानाबाद में अपराधियों ने लूट मचाई
राजा आचार्य का नार्को परीक्षण
शूटिंग के दौरान आमिर खान घायल