मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
रानी ने बालों से खींचा ट्रक
WDWD
यदि बालों के पोषण का सही ध्यान रखा जाए तो उनमें इतनी ताकत होती है कि वे टनों वजनी ट्रक को भी आसानी से खींच सकते हैं। जी हाँ, यह कर दिखाया रानी ने।

पिछले दिनों लखनऊ प्रेस क्लब पर लोगों के दिल की धड़कनें बढ़ रही थीं और रानी अपने बालों की अभूतपूर्व शक्ति का प्रदर्शन करते हुए उनसे ट्रक को खींचते चली जा रही थी।

जब जनता के बीच ही खड़े असलम बेग से हमारे संवाददाता ने बात की तो उन्होंने बताया कि पहले तो हमें विश्वास ही नहीं हो रहा था कि कोई महिला अपने बालों से ट्रक खींच सकती है, लेकिन आज यह चमत्कार प्रत्यक्ष अपनी आँखों से देख रहा हूँ। आखिर क्या है ऐसा रानी के बालों में कि वे लोहे की जंजीर से भी ज्यादा मजबूत हैं। जब रानी से उनके बालों की इस मजबूती का राज पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि हम सभी के बालों में इतनी ही मजबूती होती है। बस, अंतर इतना है कि आप उनका कितना खयाल रखते हैं।

भोपाल निवासी रानी रायकवार अपने बालों से भरी बाल्टी उठा सकती हैं और यहाँ तक कि वे अपने बालों से ही कई टन वजनी ट्रक तक खींच सकती हैं। यह कारनामा वह 6 वर्ष की उम्र से कर रही हैं।

भोपाल के नूतन गर्ल्स कालेज से स्नातक रानी ने मात्र 16 वर्ष की उम्र में ही अपने बालों से असंभव काम कर दिखाने की ठान ली थी। ललितपुर के ग्राम जखलौन में पैदा हुई रानी के इरादे और उनका आत्मविश्वास भी उनके बालों की तरह ही मजबूत है।

वे अन्य खेलों की तरह ही बालों से ट्रक खींचने जैसे असंभव कार्य कर दिखाने के खेल को बढ़ावा देने के लिए कई बार सरकार से गुहार लगा चुकी हैं। उन्हें निराशा तब होती है जब जनता के बीच उनके इस कार्य की प्रशंसा होने पर भी सरकार के कान पर जूँ नहीं रेंगती है।

अब रानी भविष्य में बालों से हवाई जहाज एवं पानी का जहाज खींचने जैसे कार्यों को अंजाम देना चाहती हैं। वर्तमान में रानी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए तैयारी कर रही हैं। बचपन से ही स्कूल के रंगारंग कार्यक्रम में भाग लेने वाली रानी विज्ञापनों में भी काम कर चुकी हैं। इसके अतिरिक्त वे जीटीवी के रियल्टी शो 'शाबाश इंडिया' में भी काम कर चुकी हैं।

उनके बालों की मजबूती से प्रभावित होकर डिस्कवरी और डिज्नी चैनलों के कोरियाई डायरेक्टर उनके ऊपर एक डाक्युमेंट्री फिल्म बना रहे हैं। इसके लिए उन्होंने रानी की दिनचर्या एवं कार्यालय में उनके कामकाज आदि का फिल्मांकन किया है। रानी कई हर्बल आईल उत्पादों के विज्ञापन में आ चुकी हैं।
और भी
कांग्रेस दुष्प्रचार कर रही है-मायावती
भाजपा महिला मोर्चा की बैठक मसूरी में
जहानाबाद में अपराधियों ने लूट मचाई
राजा आचार्य का नार्को परीक्षण
शूटिंग के दौरान आमिर खान घायल
लखनऊ में रैंप पर रोमांच