मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कांग्रेस दुष्प्रचार कर रही है-मायावती
उत्तरप्रदेश की मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने आरोप लगाया कि कर्नाटक में कांग्रेस बसपा के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही है।

मायावती ने राजधानी बेंगलुरु के बाहरी इलाके देवनहल्ली में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस यह झूठा प्रचार कर रही है कि बसपा को वोट देने का मतलब आगामी विधानसभा चुनावों में कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मजबूत करना है।

उन्होंने लोगों से बसपा को विजयी बनाने का आग्रह करते हुए कहा कि बसपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों के हितों के बारे में सोच सकती है और उनकी उम्मीदों पर खरा उतर सकती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा ने उत्तरप्रदेश में अपने शासन के दौरान केवल पूँजीपतियों और औद्योगिक घरानों के हितों की रक्षा की।

उन्होंने कहा कि यही कारण है कि आजादी के 60 साल के बाद भी समाज का एक बड़ा तबका विशेषकर दलित और अल्पसंख्यक वर्ग पिछड़ा है। उन्होंने कहा कि गत विधानसभा चुनावों में मतदाताओं ने दोनों पार्टियों को नकार दिया।
और भी
शूटिंग के दौरान आमिर खान घायल
लखनऊ में रैंप पर रोमांच  
सेना के प्रति आकर्षण बढ़ेगा-पनाग
वंजारा की नार्को विश्लेषण जाँच टली
गुंटूर की आग से तीखी हुई मिर्च
राज ठाकरे की गिरफ्तारी को लेकर दबाव