हथियारबंद अपराधियों ने जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के तहत टेहटा बाजार में गोली और बमों की बौछार कर जेवरात, कपड़ा, मोबाइल तथा किराना सहित अन्य दुकानों को लूट लिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार करीब एक दर्जन की संख्या में अपराधी आए और गोलियों तथा बमों की बौछार कर दुकानों से करीब एक लाख रुपए की संपत्ति लूट ली। हालाँकि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। अनुमंडल पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुँच गए हैं, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
|