मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
राजा आचार्य का नार्को परीक्षण
मैराथन धावक बुधियासिंह के कोच बिरंची दास हत्या मामले में मुख्य आरोपी संदीप आचार्य उर्फ राजा को गोवा से लाए जाने के बाद पुलिस उसका नार्को एनालिसिस कराएगी।

शहर के पुलिस आयुक्त बिनय बेहेरा ने कहा कि हम उसका नार्को एनालिसिस कराएँगे क्योंकि पुलिस को संकेत मिले हैं कि राजा पूछताछ के दौरान गलत तरीके से कुछ महत्वपूर्ण हस्तियों के नाम ले सकता है।

बेहेरा ने कहा कि पुलिस की एक टीम राजा को यहाँ लाने के लिए गोवा जाएगी। राजा को पणजी में गिरफ्तार किए जाने के बाद गोवा पुलिस ने गैंगस्टर का बयान रिकार्ड किया है। राजा को बुधवार को यहाँ लाए जाने की संभावना है।
और भी
शूटिंग के दौरान आमिर खान घायल
लखनऊ में रैंप पर रोमांच  
सेना के प्रति आकर्षण बढ़ेगा-पनाग
वंजारा की नार्को विश्लेषण जाँच टली
गुंटूर की आग से तीखी हुई मिर्च
राज ठाकरे की गिरफ्तारी को लेकर दबाव