बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता आमिर खान रविवार की दोपहर को हैदराबाद में फिल्म 'गजनी' की शूटिंग करते समय घायल हो गए। शूटिंग के दौरान उनकी माँसपेशी खिंचाव के कारण फट गई। गौरतलब है कि एक पखवाड़े पूर्व भी वे इसी तरह से घायल हो गए थे।
आमिर के नजदीकी सूत्रों ने बताया कि अमिर नहीं चाहते की उनके घायल होने की वजह से शूटिंग में कोई रुकावट आए। शूटिंग के दौरान कोई भी नहीं चाहता था कि आमिर अभी अपना शॉट दें, लेकिन वे इस बात पर अड़े हुए थे। उन्होंने निर्देशक एआर मुरुगादास से बातचीत करने के बाद शूटिंग में हिस्सा लेने का निर्णय किया।
हालाँकि उनका यह निर्णय सही नहीं रहा और वे एक बार फिर घायल हो गए। शूटिंग के दौरान उनके पैर की स्थिति सही नहीं रहने की वजह से उनकी माँसपेशी फट गई।
|