मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
ठाकरे के भाषण का अध्ययन होगा- देशमुख
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख ने कहा कि राज्य सरकार महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे के कल के भाषण के गहन अध्ययन के बाद उनके खिलाफ किसी कार्रवाई पर विचार करेगी। देशमुख ने कहा कि यह जानने के लिए कि भाषण आपत्तिजनक था या नहीं, उसका विस्तार से अध्ययन किया जाएगा।

राज ठाकरे ने कल एक बार फिर उत्तर भारतीयों के खिलाफ आग उगलते हुए कहा था कि यदि उत्तरप्रदेश और बिहार से लोग यहाँ आते हैं और दादागीरी शुरू कर देते हैं तो वे उन्हें राज्य छोड़ने से कहने में कतई नहीं हिचकेंगे। देशमुख ने राज ठाकरे के भाषण पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि लोकतंत्र में किसी को भी देश के किसी भी हिस्से में काम करने से रोकना असंभव है।
और भी
बुश का बयान क्रूर मजाक- एंटनी
पंडित किशन महाराज का निधन
सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत
राज पर गिर सकती है पुलिस की गाज
जदयू, भाजपा में नक्सलियों का खौफ
यौन शोषण मामले में विधायक ने पद छोड़ा